देशविदेश

जयशंकर पहुंचे मॉरीशस, इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ९ अप्रैल २०२६ को मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंच गए। यहां वे ९वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और भारत-मॉरीशस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

उनके स्वागत के लिए मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल खुद एयरपोर्ट पहुंचे। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर “बोनज़ोर मोरिस” लिखकर अपने दौरे की जानकारी दी और स्वागत के लिए आभार जताया।

इस चार दिवसीय दौरे के दौरान जयशंकर क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री सहयोग, आर्थिक साझेदारी और हिंद महासागर में स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भारत और मॉरीशस के बीच “एन्हांस्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।

यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘महासागर’ विजन के तहत हो रहा है। मॉरीशस दौरे के बाद जयशंकर ११-१२ अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे, जहां वे अमीराती नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button