
बॉलीवुड अभिनेता और सांसद रवि किशन ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर सख्त विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस आधार के किसी फिल्म को प्रोपेगेंडा कहना गलत है और दर्शकों को ऐसी फिल्मों का सपोर्ट करना चाहिए।
एबीपी लाइव से बातचीत में रवि किशन ने कहा
“धुरंधर आने वाला सिनेमा है, जो एक बड़ा ओपनर बनकर सामने आया है। लोग इसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इसे प्रोपेगेंडा कहा जा रहा है। साउथ के लोग इसे दिल से स्वीकार कर चुके हैं। एक युवा कश्मीरी पंडित ने अपने दुख और देशभक्ति को बहुत सुंदर तरीके से बयान किया, जिससे नए सिनेमा का जन्म हुआ है। इसे प्रोपेगेंडा कहकर अपनी व्यक्तिगत पीड़ा और कुंठा को छिपाना गलत है।”
रवि किशन ने कहा कि अगर उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिलता तो वे जरूर करते, लेकिन अब उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
फिल्म की सफलता
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।



