
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इज़राइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई ऑपरेशन रॉरिंग लायन के तहत ईरान पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं। तेहरान और अन्य शहरों में जोरदार धमाके सुने गए, जहां कई इलाकों में धुआं उठता दिखा।
लेबनान में इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 घायल हुए। ये हमले हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों के जवाब में किए गए, जिससे संघर्ष और फैल गया। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़राइल और खाड़ी देशों (दोहा, दुबई, मनामा) पर मिसाइलें दागीं। इज़राइली सेना ने पुष्टि की कि ईरान से नई मिसाइलें आ रही हैं, और वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय है। नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जाने का अलर्ट जारी किया गया।
इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने से अब तक 777 लोग अस्पताल पहुंचे, जिनमें 86 अभी भर्ती हैं। 4 गंभीर, 20 मध्यम और 58 हल्की स्थिति में हैं।
क्षेत्र में बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। स्थिति तेजी से बदल रही है।


