
यूएस-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के अगले सुप्रीम लीडर चुनने में उनकी भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को ‘लाइटवेट’ और ‘अनअकसेप्टेबल’ बताया तथा अमेरिका को शामिल किए बिना कोई फैसला नहीं मानने की बात कही।
इस पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतिबजादेह ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा, “ट्रंप ईरान के नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी आवाज होनी चाहिए, जबकि वे न्यूयॉर्क का मेयर भी नहीं चुन पाते।” यह बयान हाल ही में न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत का जिक्र करते हुए दिया गया, जहां ट्रंप विरोधी उम्मीदवार जीते थे।
खतिबजादेह ने युद्ध को तेहरान के लिए ‘अस्तित्व की लड़ाई’ बताया और कहा कि ईरान फारस की खाड़ी से अमेरिकी मौजूदगी खत्म करने के लिए काम करेगा। ईरान ने ट्रंप के रेजीम चेंज के प्रयासों को ‘मिशन इंपॉसिबल’ करार दिया है।
युद्ध अब सातवें दिन में है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है और क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है।



