विदेश

ईरान का बड़ा फैसला: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में लगाएगा टोल, अमेरिका-इजराइल के जहाजों पर पूरी तरह प्रतिबंध

ईरान ने पश्चिम एशिया युद्ध के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण मजबूत करने के लिए नया प्रबंधन योजना मंजूर कर ली है।

इस योजना के तहत जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल वसूला जाएगा। अमेरिका, इजराइल और उन सभी देशों के जहाजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है जिन्होंने ईरान पर एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं।

ईरान की संसदीय सुरक्षा समिति द्वारा मंजूर इस योजना में सुरक्षा व्यवस्था, जहाज सुरक्षा प्रोटोकॉल और पर्यावरण संरक्षण के उपाय भी शामिल किए गए हैं। ईरान का लक्ष्य इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर अपना संप्रभु नियंत्रण स्थापित करना और ओमान के साथ कानूनी ढांचा तैयार करना है।

Related Articles

Back to top button