विदेश

ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा: बातचीत तभी शुरू होगी जब अमेरिका माने हमारी शर्तें

ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर कालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंच गया है।

ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका के साथ शांति वार्ता तभी शुरू होगी जब वाशिंगटन ईरान की तय की गई शर्तों को स्वीकार कर लेगा।

ईरान ने वार्ता से पहले सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि बिना अपनी preconditions माने कोई बातचीत नहीं होगी।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहले ही इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं और दोनों पक्ष छह सप्ताह से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए निर्णायक वार्ता करने वाले हैं।

वार्ता होटल सेरेना में प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button