विदेश

बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर ईरानी हमला, अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट को करारा झटका

मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी BAPCO पर बड़ा हमला हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स ने इस रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई।

BAPCO रिफाइनरी प्रतिदिन करीब 3.5 लाख बैरल तेल का उत्पादन करती है। यह खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के लिए प्रमुख ईंधन आपूर्ति स्रोत है। हमले से तेल उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे अमेरिकी नौसेना को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

यह घटना क्षेत्रीय तनाव को और तेज कर सकती है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और तेल कीमतों में उछाल का खतरा बढ़ गया है। स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button