
ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमलों की 83वीं लहर में एक अनोखा संदेश दिया है। ईरानी एयरोस्पेस फोर्स के जवानों ने मिसाइलों पर नीले मार्कर से लिखा — “Thank you to people of India”।
ईरान के मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास और सरकारी मीडिया ने इन तस्वीरों को शेयर किया। इसी तरह के संदेश स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लोगों के लिए भी लिखे गए। ईरान ने इसे Operation True Promise 4 का हिस्सा बताया।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भारत समेत कुछ ‘मित्र देशों’ के जहाजों के लिए खुला रहेगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर भारतीयों द्वारा ईरान के लिए चलाए गए राहत अभियान (नकदी, गहने और बच्चों द्वारा पिग्गी बैंक दान) को ईरान ने सराहा है। ईरानी दूतावास ने इन इंसानी मदद को “कभी नहीं भूलेंगे” कहा।



