देश

ईरान युद्ध: अल्बोर्ज प्रांत में 18 की मौत, इस्राइल पर मिसाइलों से पलटवार

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहा युद्ध पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर गया है। मंगलवार को ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में अमेरिकी-इस्राइली हमलों में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के 17 रिहायशी इलाकों पर बमबारी की है। संगठन ने इसे युद्ध अपराध बताया। ईरानी मीडिया के अनुसार, रात भर चले हमलों में 15 से ज्यादा लोग मारे गए। खोर्रमाबाद हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया।

ईरान का पलटवार
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इस्राइल पर कई मिसाइलें दागी हैं। इस्राइली मीडिया के मुताबिक मध्य इस्राइल में काफी नुकसान हुआ है। ईरान के सैन्य सूत्रों ने कहा कि सभी शहरों में मिसाइल लॉन्चर सक्रिय हैं और ताबड़तोड़ जवाबी हमले जारी हैं। तेहरान में भी बड़े धमाके सुने गए।

ट्रंप का अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक समझौता करने का समय दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो ईरान के हर पुल और ऊर्जा संयंत्र तबाह कर दिए जाएंगे।

इस्राइल ने दक्षिण-पश्चिमी ईरान के शिराज में एक पेट्रोकेमिकल परिसर पर हमला करने का दावा किया है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास में इस्तेमाल होता था।

Related Articles

Back to top button