विदेश

ट्रंप की डेडलाइन के बीच ईरान ने लोगों से पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने को कहा

ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, युवाओं, कलाकारों और एथलीट्स से अपील की है कि 7 अप्रैल को देशभर के पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाएं। इसका मकसद अमेरिकी हमले से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करना और एकजुटता दिखाना है।

ईरान के युवा और खेल उपमंत्री अलीरेजा रहिमी ने X पर लिखा,
“हम हाथ में हाथ डालकर खड़े होंगे और कहेंगे कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”

इस अभियान का नाम “ईरान की युवा ह्यूमन चेन फॉर ए ब्राइट फ्यूचर” रखा गया है।

ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दोबारा खोलने की मांग करते हुए सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज नहीं खुला तो मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट्स और ब्रिज पर हमला होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था,
“Open the Fun’ Strait, you crazy bards, or you’ll be living in Hell – JUST WATCH!”

बाद में ट्रंप ने मंगलवार शाम 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) का समय भी दिया।

हालांकि Axios की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ईरान के साथ कोई समझौता होता दिखाई दे तो ट्रंप हमले की योजना टाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button