
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में तनाव कम करने और सुरक्षा तथा स्थिरता बहाल करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।
सऊदी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बातचीत हाल की घटनाओं की समीक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए दोनों देशों के प्रयासों पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने तनाव घटाने के उपायों पर सहमति जताई। यह बातचीत ईरान-अमेरिका सीजफायर घोषणा के बाद दोनों देशों के बीच पहली आधिकारिक संपर्क है।
इससे पहले क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाएं हुई थीं, जिनके बाद यह फोन कॉल अहम मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच यह वार्ता मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।




