विदेश

ईरान लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार: IRGC ने दी अमेरिका-इस्राइल को नए हथियारों की चेतावनी, कहा- दर्दनाक चोट मिलेगी

ईरान-अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के सातवें दिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा बयान दिया है। IRGC प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार इस्तेमाल करेगा, जिनका अभी तक इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर उपयोग नहीं हुआ है।

नैनी ने चेतावनी दी कि आने वाली हमलों की नई लहर में दुश्मनों को ‘दर्दनाक प्रहार’ झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, “ईरान की नई पहलें और हथियार रास्ते में हैं। ये नई तकनीकें अभी बड़े स्तर पर तैनात नहीं की गई हैं, लेकिन अब उनका इस्तेमाल होगा।”

प्रवक्ता ने पिछले साल के 12-दिवसीय युद्ध से तुलना करते हुए कहा कि अब ईरान कहीं ज्यादा तैयार और मजबूत स्थिति में है। उन्होंने वर्तमान संघर्ष को ‘पवित्र और वैध युद्ध’ करार दिया, जो ईरान के आत्मरक्षा के दृढ़ संकल्प को दिखाता है।

गुरुवार रात ईरान ने इस्राइल पर क्लस्टर बम वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। युद्ध में अब तक ईरान में 1,200 से ज्यादा मौतें हुई हैं। ईरान ने मिडिल ईस्ट के सैन्य और आर्थिक ढांचे के बड़े विनाश की चेतावनी भी दी है।

Related Articles

Back to top button