
ईरान-इज़राइल-अमेरिका युद्ध के बीच ईरानी दूतावास ने भारत में रहने वाले लोगों से मानवीय सहायता के लिए अपील की है। दूतावास ने X पर पोस्ट कर उन भारतीय नागरिकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने ईरान में युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए मदद भेजने में रुचि दिखाई।
दूतावास ने बताया कि बैंक अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर में तकनीकी समस्याओं के कारण फंड प्राप्त करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए अब वे दूतावास में सीधे कैश डोनेशन की अपील कर रहे हैं। पोस्ट में लिखा, “हमारे प्रिय भारतीय भाइयों-बहनों की निरंतर सहायता के लिए हार्दिक आभार। कुछ तकनीकी मुद्दों के कारण अकाउंट में फंड ट्रांसफर में दिक्कत आ रही है।”
यह अपील ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। अमेरिका और इज़राइल ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, जबकि ईरान खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी-इज़राइली सैन्य संपत्तियों पर जवाबी हमले कर रहा है। भारतीय नागरिकों का उत्साहजनक रिस्पॉन्स दूतावास के लिए राहत की बात है।



