देश

इंदौर में EV चार्जिंग से लगी भीषण आग: 7 लोगों की मौत, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जांच के दिए आदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक तीन मंजिला मकान में लगी आग ने 7 लोगों की जान ले ली। आग EV कार के चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट से शुरू हुई, जिसके बाद घर में रखे 10 से ज्यादा LPG सिलेंडर फट गए और आग तेजी से फैल गई।

सुबह करीब 4 बजे हुई इस घटना में पूरा घर जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 7 लोग जिंदा जल गए। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटनास्थल का दौरा किया, स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने एक्सपर्ट कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए। मंत्री ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद है। अगर EV चार्जिंग इसका कारण है, तो पूरी जांच होगी और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त SOP बनाए जाएंगे। EV तकनीक तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।”

प्रशासन ने आसपास की इमारतों की जांच की और राहत कार्य जारी रखा। यह हादसा EV चार्जिंग की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button