टेकदेश

भारतीय सेना 300 स्वदेशी धनुष हॉवित्जर का देगी ऑर्डर, आर्टिलरी ताकत में बड़ा इजाफा!

भारतीय सेना अपनी आर्टिलरी क्षमता को मजबूत करने के लिए 300 स्वदेशी धनुष हॉवित्जर खरीदने का बड़ा ऑर्डर देने की तैयारी में है। इन तोपों से 15 नई आर्टिलरी रेजिमेंट तैयार की जाएंगी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह धनुष के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर होगा। पहले 114 धनुष हॉवित्जर का ऑर्डर दिया गया था, जिनमें से अब तक चार रेजिमेंट शामिल हो चुकी हैं और दो और जल्द शामिल होंगी।

धनुष 155mm/45 कैलिबर तोप है, जो 1980 के दशक में शामिल बोफोर्स गन की तकनीक पर आधारित है। यह 155mm गोला दागती है और बाई-मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम (BMCS) से रेंज बढ़ाई जा सकती है। पोखरण में 2018 में सभी परीक्षण सफल रहे थे।

यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा और सेना की मारक क्षमता को कई गुना मजबूत करेगा। रक्षा मंत्रालय की उच्च-स्तरीय बैठक में जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button