
इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र में रविवार को एक अनोखा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। आसपास के लोग हैरान रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
कुछ देर बाद प्रेमिका भी वहां पहुंची। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। प्रेमिका के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद यह ड्रामा रोमांटिक मोड़ ले लिया। दोनों सीधे मंदिर पहुंचे और शादी कर ली।
यह घटना इटावा में काफी चर्चा का विषय बन गई है। जहां शुरुआत आत्महत्या की धमकी से हुई, वहीं अंत प्रेम की जीत के साथ हुआ।


