देश

“मैं चुप करा दिया गया, लेकिन हारा नहीं”: राज्‍यसभा पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का AAP को तीखा संदेश

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी की ओर से राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फैसले के एक दिन बाद राघव चड्ढा ने पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,
“जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं। क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? आज AAP ने राज्यसभा सचिवालय को चिट्ठी लिखकर मुझे बोलने से रोकने का अनुरोध किया है।”

राघव चड्ढा ने आगे कहा,
“मैं हमेशा आम आदमी के लिए बोलता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने, गिग वर्कर्स, खाद्य पदार्थों में मिलावट, टोल प्लाजा, बैंक लूट और टैक्सपेयर्स जैसे मुद्दे उठाए। ये मुद्दे आम आदमी की मदद करते हैं, लेकिन AAP को इनसे क्या दिक्कत है?”

अंत में उन्होंने सख्त लहजे में कहा,
“मैं चुप करा दिया गया, लेकिन हारा नहीं।”

Related Articles

Back to top button