देशबड़ी खबर

नारावणे पर विश्वास करता हूं, पेंगुइन पर नहीं: राहुल गांधी ने किताब विवाद पर कहा, पूर्व सेना प्रमुख झूठ नहीं बोलेंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एमएम नारावणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के विवाद पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि नारावणे और प्रकाशक पेंगुइन दोनों में से कोई एक झूठ बोल रहा है, लेकिन वे पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास करते हैं। संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा, “या तो नारावणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।”

राहुल ने नारावणे के 2023 के ट्वीट का जिक्र किया, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख ने किताब को प्रमोट करते हुए लिखा था, “मेरी किताब उपलब्ध है, लिंक फॉलो करें।” उन्होंने कहा कि किताब अमेजन पर उपलब्ध है, जबकि पेंगुइन कह रहा है कि यह प्रकाशित नहीं हुई। राहुल ने जोर देकर कहा कि किताब में कुछ बयान भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं, इसलिए विवाद हो रहा है। उन्होंने पूछा, “आप पेंगुइन पर विश्वास करते हैं या नारावणे पर? मैं नारावणे पर विश्वास करता हूं।”

यह विवाद किताब के प्रकाशन और उसके कंटेंट को लेकर गहरा रहा है, जहां राहुल ने सरकार पर असुविधाजनक सच्चाई दबाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button