उत्तर प्रदेशउन्नाव

उन्नाव में भीषण हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो रोडवेज बसें ट्रक से टकराईं, 3 मौतें, 31 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास किलोमीटर 226 पर एक ट्रक सड़क पर खड़ा था, जिसमें दो अलग-अलग समय पर आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बसें पीछे से टकरा गईं।

पहली बस रात 12 बजे के आसपास ट्रक से टकराई, जिसमें 14 यात्री घायल हुए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया।

ट्रक को हटाने के दौरान रात 2:30 बजे दूसरी रोडवेज बस भी इसी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हुए। कुल मिलाकर दोनों हादसों में 31 घायल हुए हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों हादसे चालक को झपकी आने के कारण हुए।

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने पुष्टि की कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button