उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 5 अप्रैल को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। लखनऊ में 16 मिमी, कानपुर में 21.4 मिमी और झांसी में 6.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिस्सों में बारिश ज्यादा है, जबकि अवध क्षेत्र में भी मौसम खराब बना हुआ है।

IMD ने चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल को फिर से तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा), गरज-चमक और ओले गिरने की आशंका है। इस मौसम बदलाव से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button