खेल

हार्दिक पांड्या ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कहा- ‘काफी आकर्षक है देखना’

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की खुलकर तारीफ की है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

वैभव सूर्यवंशी ने विश्वस्तरीय गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को भी नहीं बख्शा। बुमराह की पहली गेंद पर ही उन्होंने छक्का जड़ दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ सिर्फ 5 ओवर में 80 रन जोड़े। राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 150 रन बनाए और मैच 27 रनों से जीत लिया।

हार्दिक पांड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “16-17 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना काफी आकर्षक है। मैच से पहले हमने उसकी काफी चर्चा की थी। उसके बल्लेबाजी का अंदाज, निडरता और शॉट्स देखकर हैरानी होती है। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

हार्दिक ने हार की जिम्मेदारी गेंदबाजों पर डाली
हार्दिक पांड्या ने मैच हारने का ठीकरा अपनी गेंदबाजी यूनिट पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने सही लेंथ पर गेंदबाजी नहीं की और एक्जीक्यूशन खराब रहा।

“हमने वो गेंदें नहीं फेंकी जो फेंकनी चाहिए थीं। गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारी गेंदबाजी यूनिट बिल्कुल भी लेवल पर नहीं थी। यह मैच बल्लेबाजी का नहीं, गेंदबाजी का था। टी20 क्रिकेट में सही गेंद फेंकना बहुत जरूरी है। अगर हमने सही गेंदें फेंकी होतीं तो मैच में बने रहते,” हार्दिक ने कहा।

मुंबई इंडियंस अपनी अगली मैच 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button