
गुजरात के सूरत शहर में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना लिंबायत पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीठी खाड़ी इलाके में घटी, जब एक परिवार फोम शीट का इस्तेमाल करके साड़ियों की पैकिंग कर रहा था। पुलिस उपायुक्त कनन देसाई ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल दल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। देसाई के अनुसार, आग एक तीन मंजिला मकान में लगी।
अधिकारी ने बताया कि जब आपातकालीन दल परिसर में दाखिल हुए तो पूरा कमरा घने धुएं से भरा हुआ था, जिससे शुरू में पीड़ितों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। धुएं पर थोड़ा काबू पाने के बाद, यह देखा गया कि सामने का कमरा और आसपास के इलाके साड़ियों की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली फोम की चादरों से भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग बिजली की चिंगारी से लगी होगी। डीसीपी ने कहा, “दमकल विभाग से हुई शुरुआती बातचीत के आधार पर संदेह है कि बिजली की चिंगारी से स्विचबोर्ड के पास रखे फोम में आग लग गई होगी।



