
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई, लेकिन विपक्षी विधायकों के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच यह पूरा हुआ।
राज्यपाल ने भाषण में कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। उन्होंने विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं पर जोर दिया। लेकिन विपक्ष ने लगातार विरोध किया। सपा विधायक जाहिद बेग SIR और फार्म-7 के मुद्दे पर तख्ती लेकर नारेबाजी में शामिल हुए। विपक्षी विधायकों ने ‘गो-बैक, गो-बैक’ के नारे लगाए और सदन में हंगामा किया।
सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की और सरकार के एजेंडे पर जानकारी दी। सत्ता और विपक्ष दोनों ने सत्र के लिए अपनी-अपनी रणनीति तैयार की थी।
यह बजट सत्र विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, जहां विकास के दावों के साथ-साथ SIR, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर तीखी बहस होने की उम्मीद है।



