कारोबारदेश

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में अचानक गिरावट, दिल्ली सर्राफा बाजार में भारी मुनाफावसूली

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई। कारोबारियों ने मुनाफा वसूली की जिससे कीमतें लुढ़क गईं।

24 कैरेट सोने की कीमत 1100 रुपये घटकर 1 लाख 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी भी फिसलकर 2 लाख 71 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि मुनाफावसूली मुख्य वजह रही।

शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से सोमवार को कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button