
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट्स में बड़ी हलचल देखी जा रही है।
आज 8 अप्रैल को कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
- WTI क्रूड 17% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया।
- ब्रेंट क्रूड लगभग 16% घटकर 92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।
ट्रंप ने मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान को हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन सीजफायर के ऐलान के बाद बाजार में राहत की लहर दौड़ गई।
वेस्टपैक बैंकिंग कॉर्प के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख रॉबर्ट रेनी ने कहा, “सिस्टम को ठीक होने में लंबा समय लगेगा। बंद पड़े कुओं को फिर से चालू करने, क्रूड और जहाजों को जगह पर लाने तथा रिफाइनरी स्टॉक भरने में कई महीने लग सकते हैं। भले ही सीजफायर हो जाए, फिर भी निकट भविष्य में ब्रेंट क्रूड का भाव 90-95 डॉलर से नीचे टिक पाना मुश्किल है।”




