उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.06; लोग दहशत में घरों से बाहर निकले

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.06 रही।

भूकंप सुबह 5:02 बजे आया। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था और गहराई धरती से लगभग 10 किलोमीटर नीचे थी। झटके 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए।

झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि, अभी तक किसी जानमाल के नुकसान या बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button