देशमनोरंजन

‘4 घंटे तक आँख नहीं झपकी’: विराट कोहली ने धुरंधर 2 की तारीफ में कहा- ‘भारत में ऐसा सिनेमा पहले कभी नहीं देखा’

क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे भारतीय सिनेमा का अनोखा सिनेमैटिक अनुभव बताया।

विराट ने लिखा,
“आज फिल्म देखी और कह सकता हूँ कि भारत में कभी ऐसा सिनेमा नहीं देखा। हर तरह की भावनाएँ उभरकर सामने आईं और करीब 4 घंटे तक मैंने एक बार भी आँख नहीं झपकाई।”

विराट ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्हें जीनियस बताया और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को “ब्रिलियंट और अगले लेवल” की बताया।

आदित्य धर ने विराट की इस तारीफ को शेयर करते हुए लिखा, “विराट, यह मेरे लिए बहुत खास है। अंडर-19 वर्ल्ड कप से आपका फैन हूँ।”

Related Articles

Back to top button