महोबा

धुरंधर 2 ने प्रीमियर में तोड़े सारे रिकॉर्ड: 52 करोड़ से ज्यादा कमाई, अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। पेड प्रीमियर शोज से ही फिल्म ने भारत में 52 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार, 12,292 शोज में फिल्म ने नेट 44 करोड़ और ग्रॉस 52 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इससे यह भारतीय सिनेमा के सभी पेड प्रीमियर रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

पहले हिस्से के ओपनिंग डे के 33 करोड़ से भी ज्यादा कमाई करके धुरंधर 2 ने नया इतिहास रच दिया। पूरे देश में 12,000 से ज्यादा शोज आयोजित किए गए थे। हालांकि 18 मार्च को शाम 5:30 बजे कई शोज कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण कैंसल हो गए और थिएटर चेन ने रिफंड भी शुरू किया, लेकिन फिर भी फैंस थिएटर्स में उमड़ पड़े।

प्रीव्यू शोज में मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद अब उम्मीद है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी और पहले हिस्से को भी पीछे छोड़ सकती है। धुरंधर: द रिवेंज आज विश्व स्तर पर थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं। पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और दुनिया भर में 1,300 करोड़ का कारोबार किया था।

Related Articles

Back to top button