
पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरावणे की अप्रकाशित संस्मरण ‘Four Stars of Destiny’ को लेकर राजनीतिक बवाल बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को प्रकाशक पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस जारी किया। स्पेशल सेल ने आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है और प्रकाशक से पूछताछ के लिए बुलाया है।
विवाद तब भड़का जब राहुल गांधी ने लोकसभा में किताब के अंशों का हवाला देकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2020 के भारत-चीन गतिरोध में दिल्ली की राजनीतिक नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश नहीं दिए और सेना प्रमुख को कहा, “जो उचित समझो वो करो”।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य बीजेपी नेताओं ने विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने अप्रकाशित किताब के हवाले पर रोक लगा दी। राहुल गांधी ने संसद परिसर में किताब की हार्डकॉपी दिखाई और पीएम को “गिफ्ट” करने की बात कही।




