देशबड़ी खबर

दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की: 8 गिरफ्तार, ISI और बांग्लादेश से लिंक; ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर से खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश स्थित उग्रवादी संगठनों से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है। रविवार को तमिलनाडु के तिरुप्पुर और पश्चिम बंगाल से कुल 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि ये लोग भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे, जिसमें विदेशी हैंडलर्स का निर्देश था।

तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले की गारमेंट फैक्टरियों से 6 संदिग्ध गिरफ्तार हुए—मिजानुर रहमान, मोहम्मद शाबत, उमर, मोहम्मद लितन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल। इनमें से कुछ बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। पश्चिम बंगाल से 2 और गिरफ्तारियां हुईं।

पोस्टर से शुरू हुई जांच
दिल्ली में हाल ही में ‘फ्री कश्मीर’ और उकसाने वाले पोस्टर दिल्ली मेट्रो समेत 10 से ज्यादा जगहों पर लगे थे। स्पेशल सेल की जांच में ये पोस्टर तमिलनाडु के नेटवर्क से जुड़े निकले। संदिग्धों ने ऑनलाइन आतंकी समर्थन वाली पोस्ट भी डाली थीं और शहरों की रेकी की थी।

पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनकी डिजिटल जांच चल रही है। हैंडलर एक कश्मीरी मूल का व्यक्ति है, जो फिलहाल बांग्लादेश में है।

यह कार्रवाई दिल्ली में हाई अलर्ट के बीच हुई, जहां LeT द्वारा लाल किला, चांदनी चौक के मंदिर जैसे भीड़-भाड़ वाले धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर IED हमले की खुफिया सूचना थी।

आतंकी साजिश को नाकाम करने को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। आगे जांच में और संदिग्ध, फंडिंग और क्रॉस-बॉर्डर लिंक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button