
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।
वहीं पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज अलग है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने कहा कि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी, जबकि पहाड़ों पर मौसम ठंडा और अस्थिर बना रहेगा।



