
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारत के तीसरे स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी INS अरिधमन के लॉन्च का संकेत दिया है।
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक रहस्यमयी पोस्ट में राजनाथ सिंह ने लिखा,
“यह सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि शक्ति का प्रतीक है — ‘अरिधमन’!”
सूत्रों के अनुसार, आज विशाखापट्टनम में रक्षा मंत्री INS तरागिरी फ्रिगेट को कमीशन करने के साथ-साथ INS अरिधमन का भी लॉन्च या कमीशनिंग हो सकता है।
INS अरिधमन की खासियतें:
- यह भारत का तीसरा न्यूक्लियर पनडुब्बी (SSBN) है।
- INS अरिहंत (2016) और INS अरिघात (2024) के बाद तीसरी पनडुब्बी।
- इसमें 8 वर्टिकल लॉन्च ट्यूब हैं, जो K-4 (3500 किमी) या K-15 मिसाइलें ले जा सकती हैं।
- यह परमाणु हथियारों से लैस है और भारत की दूसरी हमले की क्षमता (second-strike capability) को मजबूत करेगी।



