
उत्तराखंड में इस साल चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से हो रही है।
19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन और हिमालय के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचेंगे।
चारधाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के चार पवित्र धाम शामिल हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा हुआ है।




