
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद मोहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। फोटो खिंचवाने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई।
दोनों पक्षों ने लात-घूंसे चलाए और कुर्सियां तक फेंककर हमला किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, कुछ के सिर फट गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।



