विदेश

बड़ी धमकियों, बमबारी और यू-टर्न के बाद सीजफायर: अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका बातचीत

ईरान और अमेरिका के बीच 5 हफ्तों से चल रहे युद्ध में अचानक मोड़ आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते का सीजफायर घोषित कर दिया है। ईरान ने भी इस युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान की 10 सूत्रीय मांगों पर आगे की बातचीत 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दावा किया है कि उसकी शर्तें लगभग स्वीकार कर ली गई हैं।

मुख्य बातें

  • अमेरिका ने ईरान पर हमले दो हफ्ते के लिए रोक दिए हैं।
  • ईरान होर्मुज स्ट्रेट को शर्तों के साथ फिर से खोलने को तैयार है।
  • पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र ने सीजफायर में अहम भूमिका निभाई।
  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमने-सामने की बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर और वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस भी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अंतिम फैसला ट्रंप या व्हाइट हाउस की ओर से ही आएगा।

Related Articles

Back to top button