
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के भईपुरा के पास क्लिनिक संचालक डॉक्टर शाहरुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए डॉक्टर का चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामले में दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।



