उत्तर प्रदेश

ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर तीखा हमला: वंदे मातरम पर तुष्टीकरण की राजनीति, 2027 में BJP की प्रचंड जीत का दावा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत में वंदे मातरम गीत पर उठे विवाद को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने वंदे मातरम गाकर फांसी चढ़ी थी। अनिवार्यता पर आपत्ति तुष्टीकरण की राजनीति है, जबकि हर भारतीय इसे गाने को तैयार है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने पर पाठक ने कहा कि इससे यूपी की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस और सपा ने जनता को ठगा है। सपा को ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ बताते हुए कहा कि उसका आम लोगों से कोई सरोकार नहीं। सपा सरकारों में गुंडा-माफिया राज था, अब वे जेल में या प्रदेश से बाहर हैं।

योगी सरकार के अंतिम बजट पर पाठक ने कहा कि यह राज्य के विकास को मजबूत करेगा। 2017 से यूपी में एक्सप्रेस-वे, सड़क, रेल, पानी, बिजली और स्वास्थ्य में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है।

मनरेगा का नाम ‘जी राम जी’ करने पर कांग्रेस के विरोध को दिग्भ्रमित बताते हुए कहा कि पहले 100 दिन की गारंटी थी, अब 125 दिन की। यह किसानों-मजदूरों के लिए बड़ा कदम है।

प्रयागराज में स्वास्थ्य सुविधाओं पर पाठक ने कहा कि एसआरएन अस्पताल में राजधानी स्तर की सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी। एक प्रोजेक्ट जल्द लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button