देश

कोलकाता-शिलांग उड़ान में बम की धमकी वाला नोट मिला; विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की आशंका जताई गई, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 कोलकाता से मेघालय के शिलांग जा रही थी और इसे सुबह 9.15 बजे रवाना होना था। अधिकारियों ने बताया कि विमान के शौचालय के अंदर चालक दल के सदस्यों को एक पत्र मिला, जिससे बम की आशंका फैल गई।

उन्होंने बताया कि यात्रियों के विमान में चढ़ने के दौरान यह पत्र बरामद हुआ, और सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा अधिकारियों द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया, “बोर्डिंग के दौरान, चालक दल के सदस्यों को विमान के शौचालय में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि विमान के अंदर बम है। इसके तुरंत बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया। जांच प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button