
अमेरिकी रक्षा सचिव पेट हेगसेथ ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज से तुरंत इस्तीफा देने और रिटायर होने को कहा है।
यह कदम ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच उठाया गया है। पेंटागन ने पुष्टि की है कि हेगसेथ ने आर्मी के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को हटाने का फैसला लिया है।
रैंडी जॉर्ज को हटाना हेगसेथ द्वारा किए गए सैन्य नेतृत्व में बड़े बदलावों की एक और कड़ी है। उन्होंने पिछले एक साल में एक दर्जन से ज्यादा टॉप जनरलों और एडमिरलों को हटा दिया है या उन्हें जल्दी रिटायर होने को कहा है।
जनरल जॉर्ज वेस्ट पॉइंट के ग्रेजुएट हैं और उन्होंने गल्फ वॉर, इराक और अफगानिस्तान में सेवा की है। वे 2023 में आर्मी चीफ बने थे।



