
‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के बढ़ते विवाद के बीच निर्देशक नीरज पांडे ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में दर्ज FIR, ब्राह्मण समाज के विरोध और दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद फिल्म के सभी प्रमोशनल मटीरियल हटाने का निर्णय लिया गया है।
इसमें पोस्टर, ट्रेलर, टीजर, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल प्रचार सामग्री शामिल हैं। यह फैसला विवाद को और बढ़ने से रोकने और कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए उठाया गया है।
पुलिस जांच जारी है। लखनऊ पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोपों की पड़ताल कर रही है। फिल्म से जुड़े सभी पक्षों की समीक्षा की जा रही है।
निर्माता टीम अब सतर्क रुख अपनाए हुए है ताकि विवाद थम सके।



