
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसारी गांव में मासूम अनुष्का की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची की हत्या उसकी सगी बड़ी बहन काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की।
मृतका अनुष्का ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। प्रेम संबंध की बात छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बड़ी बहन काजल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।



