उत्तर प्रदेशकानपुर

‘ठाकुर हूं मैं’ वीडियो पर बैंक कर्मी आस्था सिंह की सफाई: कहा- सहकर्मी के पति से था निजी विवाद, जाति पर है गर्व

कानपुर के पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंक में वायरल हुए वीडियो पर अब महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने सफाई दी है। वीडियो में वह गुस्से में “ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत” कहती सुनाई दे रही थीं और लैपटॉप फेंकने की कोशिश करती दिखीं।

आस्था ने दूसरे वीडियो में स्पष्ट किया कि यह घटना किसी ग्राहक से नहीं जुड़ी है। यह झगड़ा उनकी ही एक सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। वीडियो 6 जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।

उन्होंने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा, “मुझे अपनी जाति पर गर्व है और यह बात मैंने आत्मसम्मान में कही थी।” बैंक ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है और कहा कि यह निजी विवाद है।

मामले से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग जातिवादी बयान पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे निजी राग-द्वेष बता रहे हैं। पुलिस या बैंक की ओर से अभी कोई आधिकारिक कार्रवाई की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button