
हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले (92) को शनिवार शाम अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि दादी को अत्यधिक थकान और छाती के संक्रमण (chest infection) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है।
संगीत जगत और लाखों फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और जल्दी रिकवरी की कामना कर रहे हैं।



