विदेश

अमेरिका: ईरान युद्ध में फंसकर घरेलू मोर्चे पर घिरे ट्रंप? कमजोर जनसमर्थन और बढ़ती महंगाई चुनौती

ईरान-अमेरिका युद्ध में डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ रही हैं। घरेलू स्तर पर यह सैन्य कार्रवाई अमेरिकी जनता का मजबूत समर्थन नहीं पा सकी है। युद्ध के उद्देश्यों पर सवाल उठ रहे हैं, इजरायल से जुड़ी धारणा ने विवाद बढ़ाया है और तेल कीमतों में उथल-पुथल से महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

अगर संघर्ष लंबा खिंचा तो ट्रंप के लिए राजनीतिक संकट गहरा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर जनसमर्थन और आर्थिक दबाव 2026 चुनावों पर असर डाल सकता है। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि युद्ध जरूरी है, लेकिन विरोधी इसे चुनावी रणनीति बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button