विदेश

अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला: आज से रोकेगा ईरानी बंदरगाहों की ओर सभी समुद्री यातायात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि सोमवार सुबह 10 बजे (भारतीय समय रात 7:30 बजे) से अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले सभी जहाजों का मार्ग रोकेगी।

US Central Command (CENTCOM) ने कहा कि यह ब्लॉकेड ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों (अरब सागर और ओमान की खाड़ी सहित) तक पहुंचने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगा। हालांकि, अमेरिका ने पूरे हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है। गैर-ईरानी बंदरगाहों के लिए जहाजों की आवाजाही जारी रहेगी।

ट्रंप का सख्त चेतावनी भरा बयान

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“मैंने नौसेना को निर्देश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उन सभी जहाजों को रोका जाए जो ईरान को अवैध टोल चुकाते हैं। कोई भी जहाज जो ईरान को टोल देगा, उसे समुद्र में सुरक्षित गुजरने की अनुमति नहीं मिलेगी।”

ट्रंप ने आगे चेतावनी दी,
“अगर कोई ईरानी अमेरिकी जहाजों या शांतिपूर्ण व्यापारिक जहाजों पर गोली चलाएगा, तो उसे ब्लोन टू हेल कर दिया जाएगा।”

अमेरिका ने यह भी कहा कि वह ईरान द्वारा हॉर्मुज में लगाए गए माइन्स को साफ करने का अभियान भी शुरू करेगा।

Related Articles

Back to top button