
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला बोला है। डिप्टी सीएम के हालिया सिलेंडर वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि नया जमाना है, इसलिए केशव मौर्य को ‘डिप्टी सीएम’ की बजाय ‘डिलीवरी सीएम’ बन जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा, “डिप्टी सीएम को अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर देना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे उनसे गैस सिलेंडर या पेट्रोल मांग सकें।”
यह बयान मौजूदा समय में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की किल्लत को लेकर सरकार पर सपा का तंज है। अखिलेश ने कहा कि आम जनता को अब बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।



