आगराउत्तर प्रदेश

आगरा: पिता का गला उस्तरे से रेतकर हत्या, तीनों सगे बेटों को उम्रकैद की सजा

आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के गांव सौरा में पिता की निर्मम हत्या के मामले में पांच साल बाद फैसला आया है। एडीजे-8 संजय के. लाल ने तीनों सगे भाइयों गिरीश, मनीष और अमित को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला 4 अक्टूबर 2020 का है। आरोपी रोज अपने बुजुर्ग पिता घूरे लाल की पिटाई कर पैसे मांगते थे। जब उनके चाचा मुकेश चंद ने विरोध किया तो नाराज होकर भतीजों ने उन्हें धमकी दी थी। बाद में तीनों ने खेत में घेरकर मुकेश चंद का उस्तरे से गला रेत दिया। आरोपी मनीष ने पैर और अमित ने हाथ पकड़े रखे, जबकि गिरीश ने गला काटा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे विनीत कुमार ने थाना सैंया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अदालत में अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष ने तीन गवाह दिए। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया।

Related Articles

Back to top button