
नोएडा के बाद अब फरीदाबाद में भी मजदूरों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोमवार को सेक्टर-37 में माथरसन ग्रुप के हजारों मजदूरों ने हड़ताल कर काम बंद कर दिया और सड़कों पर उतरकर बेहतर वेतन की मांग की।
मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके की अन्य कंपनियों के कर्मचारी भी उनके साथ जुड़ गए और काम छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हो गए।
स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने भारी बल तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।



