टेकदेश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी के लिए अनिवार्य हुआ आधार e-KYC, नहीं तो रुक जाएगी सुविधा

भारत सरकार ने घरेलू LPG कनेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सभी उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के तहत बिना e-KYC के सिलेंडर बुकिंग, रिफिल या सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है।

सरकार का कहना है कि यह कदम फर्जी कनेक्शनों को रोकने, ब्लैक मार्केटिंग खत्म करने और सही लाभार्थियों तक गैस पहुंचाने के लिए उठाया गया है। e-KYC से पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग रुकेगा।

उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि जल्द से जल्द नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑनलाइन पोर्टल (myhpgas.in, indane.co.in, bharatpetroleum.in) पर जाकर आधार e-KYC पूरा कर लें। अगर KYC नहीं हुआ तो बुकिंग रुक सकती है और सब्सिडी भी बंद हो सकती है।

यह बदलाव पूरे देश में सभी नए और पुराने घरेलू कनेक्शनों पर लागू होगा।

Related Articles

Back to top button