
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। हादसा सर्वोत्तम स्कूल के पास गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क पर हुआ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास्ता बंद होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। कार में सवार दो युवक शराब के नशे में थे। मौके पर मौजूद स्थानीय व्यक्ति ओमेंद्र ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने क्रेन और सीढ़ियों की मदद से चालक सुशील त्यागी और साथी को बचाया।
हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जांच जारी है।




